दादी मां की कहानियों में सहेजे जीवन के अनुभव, वृद्धाश्रम पहुंचा रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट

दादी मां की कहानियों में सहेजे जीवन के अनुभव, वृद्धाश्रम पहुंचा रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट

डीजे न्यूज, गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट की ओर से मंगलवार को वृद्धाश्रम गिरिडीह में “दादी मां की कहानियां—एक स्पर्श” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे रोटरी वाइब्रेंट के पदाधिकारी एवं सदस्य वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ आत्मीय समय बिताया।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों का स्वागत किया। इसके बाद रोटरी सदस्यों ने वृद्ध माताओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। सदस्यों ने 3-4 वृद्ध माताओं से उनके जीवन और बचपन से जुड़ी कहानियां सुनीं। वृद्ध माताओं ने अपने जीवन के अनुभव, बचपन की यादें और बीते दिनों से जुड़ी कई बातें साझा कीं। इस दौरान रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट की ओर से वृद्ध माताओं के लिए 10 लूडो उपलब्ध कराया गया। रोटेरियन अवनीश अंशु ने मिठाइयां, रोटेरियन तनवीर अहमद ने फल, रोटेरियन सौरव जगनानी ने फ्रूटी तथा रोटेरियन समीर राज चौधरी ने मिनरल वाटर वितरित किया। रोटरी के पदाधिकारी एवं सदस्य वृद्ध माताओं के साथ बैठकर मिठाई खाए और उन्हें भी खिलाया। इस दौरान वृद्ध माताओं और रोटरी सदस्यों के बीच अपनत्व एवं भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। वृद्ध माताओं ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभाशीष और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में रोटरी वाइब्रेंट के सचिव डॉ. सौरव जगनानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन राहुल गुप्ता थे। मौके पर रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के ब्लड डोनेशन चेयरमैन राहुल कुमार गुप्ता, एस.जी.टी. आर्म्स राहुल कृष्णा, रोटेरियन गौतम सागर, रोटेरियन नीलेश लाल समेत रोटरी गिरिडीह वाइब्रेंट के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top