रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर दिया जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर  गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान रेल परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ यात्रियों एवं रेलकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में ‘वेस्ट टू आर्ट’ (कचरे से कला) गतिविधि के तहत बेकार पड़े स्क्रैप, प्लास्टिक की बोतलों, पुराने टायरों एवं सूखे पत्तों आदि का रचनात्मक उपयोग कर आकर्षक एवं संदेशपरक कलाकृतियां तैयार की गईं। साथ ही, विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों एवं रेलकर्मियों के बीच ‘सिंगल-यूज प्लास्टिक’ (एकल-उपयोग प्लास्टिक) के बहिष्कार को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को एकल-उपयोग प्लास्टिक से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा इसके उपयोग से बचने और स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रेल परिसर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में रेलकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
—————————————————-

कोलकाता- आलमनगर- कोलकाता स्पेशल ट्रेन का परिचालन

धनबाद:  त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु कोलकाता- आलमनगर के मध्य कोलकाता- आलमनगर- कोलकाता स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन, परिचालन की तिथि का विवरण।
03107कोलकाता- आलमनगर स्पेशल,गुरुवार, 15.10.26 से 26.11.26 तक।
03108आलमनगर- कोलकाता स्पेशल,शनिवार, 17.10.26 से 28.11.26 तक ।
——————————————————
रांची- अलीपुरद्वार के मध्य रांची- अलीपुरद्वार- रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन

धनबाद: त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु रांची- अलीपुरद्वार के मध्य रांची- अलीपुरद्वार- रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। देखिएट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथापरिचालन की तिथि का विवरण।
08661रांची- अलीपुरद्वार स्पेशल,सोमवार, 12.10.26 से 09.11.26 तक ।
08662अलीपुरद्वार- रांची स्पेशल,बुधवार, 14.10.26 से 11.11.26 तक।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top