‘ज्योतिष ज्ञानरत्न’ की उपाधि से सम्मानित हुए भीम महतो
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
हरिना मार्केट निवासी भीम महतो (राहुल) को कोलकाता के शोभाबाजार नाट मंदिर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘ज्योतिष ज्ञानरत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है। सनातन वैदिक गुरुकुल सोसाइटी की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह में उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा बांग्लादेश से भी अतिथि व प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम में ज्योतिष, पौरोहित्य, तंत्र, वास्तु, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा, रत्न विज्ञान एवं टैरो कार्ड पठन सहित विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह के दौरान सनातन वैदिक गुरुकुल सोसाइटी की ओर से भीम महतो को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें ‘ज्योतिष ज्ञानरत्न’ की उपाधि और विशेष सम्मान से नवाजा गया।