धनबाद की सुजाता बनर्जी ने एस्टोनिया में अंतरराष्ट्रीय पेजेंट की जज बनकर रचा इतिहास

धनबाद की सुजाता बनर्जी ने एस्टोनिया में अंतरराष्ट्रीय पेजेंट की जज बनकर रचा इतिहास

डीजे न्यूज,  धनबाद: धनबाद में पली-बढ़ी सुजाता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्वीडन में रहकर डिजिटल क्षेत्र, सोशल मीडिया, फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली सुजाता बनर्जी ने एस्टोनिया की राजधानी टालिन में आयोजित क्वीन ऑफ द बालटिक इंटरनेशनल 2026 (Queen of the Baltic International 2026) में जज की भूमिका निभाई। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर ज्यूरी में शामिल होने वाली यह पहली महिला है।

सोशल मीडिया पर @thestockholmblogger के नाम से लोकप्रिय सुजाता मूल रूप से धनबाद की रहने वाली हैं। स्वीडन में डिजिटल प्रोडक्ट लीडर के रूप में कार्यरत सुजाता का सफर तकनीक से लेकर फैशन, ब्यूटी, सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय पेजेंट तक पहुंचा है।

सुजाता के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि वर्ष 2024 में उन्होंने बतौर प्रतिभागी क्वीन ऑफ द बालटिक इंटरनेशनल में हिस्सा लिया था और आज उसी मंच पर  निर्णायक मंडल में शामिल है।

सुजाता कहती है कि प्रतियोगी से जज बनने तक का सफर उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उनके अनुसार किसी प्रतियोगी का मूल्यांकन केवल बाहरी सुंदरता के आधार पर नहीं बल्कि उसके आत्मविश्वास व्यक्तित्व मंचीय उपस्थिति विशिष्टता और उसकी कहानी को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

धनबाद में पली-बढ़ीं सुजाता ने बीटेक और एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद टेक्नोलॉजी क्षेत्र में अपना करियर बनाया। वर्तमान में स्वीडन में रहकर फैशन, ब्यूटी, कम्युनिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। यूरोप के दर्जन भर से अधिक देशों में जाकर सुजाता ने अपनी प्रतिभा से भारत का नाम रोशन किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top