खेल जगत की खबरें:-

खेल जगत की खबरें:-

टाटा फाउंडेशन जामाडोबा की टीम के नाम शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गजलीटांड़ मैदान में चल रहे शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर टाटा फाउंडेशन जामाडोबा की टीम ने कब्जा जमा लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में विजेता टीम ने बीसीसीएल को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दे दी। टाटा फाउंडेशन की ओर से विकाश यादव ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसी टीम के रोहित महतो ने दूसरा गोल कर विपक्षी खेमे में हलचल मचा दी। हार को नजदीक देख बीसीसीएल के खिलाड़ियों ने भी जोर लगाया। बीसीसीएल के प्रशांता भगति ने गोल कर बढ़त को कम दिया। मैच समाप्ति होने तक टाटा फाउंडेशन की टीम ने बढ़त को बरकरार रखी और ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
मैन ऑफ दे मैच का पुरस्कार टाटा फाउंडेशन के शामु कुमार और मैन ऑफ दी सीरीज बीसीसीएल के प्रशांता भगति को मिला।
विधायक ने युवाओं को खेल से जुड़ कर एक सेहतमंद जीवन जीने का आह्वान किया और आयोजन समिति की सराहना किया की।
मौके पर आयोजन समिति के सचिदानंद सिंह, जितेश रजवार, दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, महेश पासवान, राहुल राजभर, मंटू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, अधिवक्ता फुलकांत झा, अशोक भुइंया, सुरेश मेहरा आदि मौजूद थे।
निर्णायक की भूमिका प्रदीप नियोगी, जितेंद्र कुमार, मेघनाथ बाउरी एवं प्रेम सरदार ने निभाई।
—————————————————-
सुपर कप फुटबॉल: छत्रुटांड़ और लोयाबाद की टीम सेमीफाइनल में

कतरास: बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में शनिवार को सुपर कप फुटबॉल के तीसरे राउंड – क्वार्टर फाइनल का पहला और दूसरा मैच खेला गया।

जय मां काली क्लब लोयाबाद एवं एस पी क्लब बेरमो के बीच खेले गये मैच में लोयाबाद की टीम विजयी रही।
दूसरा मैच और दूसरा क्वार्टर फाइनल  स्टार 11 छत्रुटांड़ और अल्टा अकेडमी बोकारो के बीच खेला गया। टाई ब्रेकर में स्टार 11 छत्रुटांड़ ने 3 – 2  से मुकाबले को जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top