सीईएन: शारीरिक दक्षता जांच स्थगित 

सीईएन: शारीरिक दक्षता जांच स्थगित 

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे ने 

CEN: 08/2024 के तहत 26 व 27 सितंबर को आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता जांच स्थगित कर दी है। इस बाबत पूर्व मध्य रेल के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि खराब मौसम एवं अतिवृष्टि के कारण उक्त दोनों तिथियों की परीक्षा तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।

पत्र में कहा है कि शारीरिक दक्षता जांच आयोजन से संबंधित अगली सूचना जल्द ही उपलब्ध करायी जायेगी।

CEN: 08/2024 से संबंधित सभी प्रकार की अद्यतन सूचना हेतु रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल, पटना के आधिकारिक वेबसाइट: www.ecr.indianrailways.gov.in>Hajipur H.Q.>RRC/Patna का निरंतर का अवलोकन करते रहें।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top