रोटरी के स्वास्थ्य शिविर में 50 मरीजों की जांच, 100 रुपये में हुआ ईसीजी

रोटरी के स्वास्थ्य शिविर में 50 मरीजों की जांच, 100 रुपये में हुआ ईसीजी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह की ओर से मंगलवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में त्रिदेव हॉस्पिटल, देवघर से पहुंचे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शर्मा एवं जनरल फिजिशियन डॉ. राकेश कुमार ने करीब 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में हृदय एवं सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। वहीं, गोवर्धनलाल नर्सिंग होम के सहयोग से महज 100 रुपये में ईसीजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

शिविर को सफल बनाने में सचिव मनीष वर्णवाल, शिविर संयोजक डॉ. विकास लाल, प्रदीप डालमिया, दिलीप जैन, रवि बगड़िया, मनीष केडिया, डॉ. तारक नाथ देव, अभिषेक जैन, देवेंद्र सिंह, पीयूष मुसद्दी सहित रोटरी नेत्र चिकित्सालय के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top