करम महोत्सव में गूंजे लोकगीत, वन विभाग ने बांटे करम-सखुआ के

करम महोत्सव में गूंजे लोकगीत, वन विभाग ने बांटे करम-सखुआ के पौधे

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी,धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड के बड़बाद जंगल में मंगलवार को वन विभाग की ओर से पारंपरिक करम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में करमैती बहनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने करम पर्व की खुशियां लोकनृत्य और गीत-संगीत के माध्यम से साझा कीं।

इस अवसर पर वन विभाग की ओर से करमैती बहनों के बीच करम एवं सखुआ के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मियों ने करम पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कर्मियों ने कहा कि जंगल और प्रकृति मानव जीवन की जीवनरेखा हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन संरक्षण के साथ अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने तथा जंगलों को नुकसान से बचाने की अपील की गई।

मौके पर वन विभाग टुंडी के प्रभारी वनपाल मनोज कुमार राय, मुखिया प्रतिनिधि संतलाल बाबा, पूरणचंद महतो, प्रकाश टुडू, ओमप्रकाश आनंद, वन समिति अध्यक्ष हेमलाल बास्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, करमैती बहनें एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top