बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

समाज के विकास के लिए शिक्षा पर जोर

बलियापुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय चालधोवा के प्रांगण में मंगलवार को सोनोत संथाल समाज की बैठक सोनाराम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक शिक्षा का विकास नहीं होगा समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। मौके पर पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, नुनूलाल हेंब्रम, नरेश हेंब्रम, सुधीर हांसदा, रमेश मरांडी, जयदेव हांसदा, रवि लाल हेंब्रम, दशरथ हेंब्रम आदि थे।
—————————————————

शोकाकुल परिजनों से मिले प्रखंड प्रमुख
बलियापुर: प्रखंड प्रखंड पिंकी देवी मंगलवार को बिरसिंहपुर पंचायत के खीलकनाली पहुंची। उन्होंने पंचायत समिति सदस्य सकोति मुर्मू व उनके परिजनों से भेंट कर शोक जताया। बता दें कि पंसस के पुत्र संजीव मुर्मू का दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी । प्रमुख के साथ भाकपा माले के विजय रजक आदि थे। वहीं झामुमो नेता पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, राजेंद्र किस्कू, नुनूलाल हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू, राजेंद्र हेंब्रम आदि भी उनके आवास पर पहुंचे और दुख की इस घड़ी में परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
—————————————————–


करमा पर्व पर लाइट से सुसज्जित हुआ रजवार टोला

बलियापुर: दूधिया पंचायत की उप मुखिया रशीदा खातून के पति सामाजिक कार्यकर्ता मो अख्तर अंसारी ने पंचायत के रजवार टोला में अपने स्तर से 15 लाइट की व्यवस्था किया है। करमा पर्व के मौके पर लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। मौके पर निरंजन भंडारी, प्राण रजवार, मानिक भंडारी, सीमांत रजवार, मानिक रजवार, विष्णु रजवार, अमलेश रजवार, सतीश रजवार, मंटू प्रमाणिक, दिनेश बहादुर आदि थे।
—————————————————

बलियापुर में करम पर्व की धूम

बलियापुर: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक कर्मा पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। करमा पर्व भादो महीना के शुक्ल पक्ष की एकादशी के मौके पर मनाया जाता है। इस पर्व के उपवास के मौके पर युवती एवं महिलाएं सामूहिक रूप से विभिन्न करम अखाड़ों पर जाकर जावा गीत गाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। युवतियों द्वारा गाए गए पारंपरिक जावा गीत “आज रे करम गोसाई घारे द्वारे , काल रे करम गोसाईं कांश नदी पारे” गीतों से ग्रामीण इलाके का माहौल गुंजायमान रहा। शाम को विभिन्न करम अखाड़े पर करम पेड़ की डाली स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई ।  व्रतियों ने अपने भाई की दीर्घायु की कामना की। रात भर झूमर नृत्य गीत का आयोजन किया गया। करमा पर्व को लेकर ग्रामीण युवती एवं महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।
—————————————————–
करमा पर्व में भी बिजली गुल, लोग परेशान

बलियापुर: बलियापुर में करमा पर्व के मौके पर  मंगलवार को दिनभर बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। जानकारी के अनुसार प्रात करीब 5:00 बजे बिजली गुल हुई, जो करीब 6 घंटे बाद आई। वहीं अपराहन करीब 3:00 बजे पुनः बिजली ओझल हुई तो शाम 6:00 बजे तक नहीं आई थी। पर्व त्यौहार के मौके पर इस तरह बिजली गुल होने से लोगों में भारी रोष देखा गया। इस संबंध में विभाग के कर्मचारियों से पूछे जाने पर डीवीसी द्वारा बिजली कटौती की बातें कहीं गई।
—————————————————-

पटरी बिछाने के कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

बलियापुर: प्रधानखंटा -सिंदरी रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के दौरान मंगलवार को सुरूंगा के पास पटरी बिछाने के लिए स्थल का जायजा लेने पहुंचे विभाग एवं ठेकेदार के लोगों का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। रेलवे के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सुरूंगा कुम्हार टोला के पास लोगों के आवागमन हेतु अंडर ब्रिज या रेल ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हो जाता तब तक पटरी बिछाने का कार्य का विरोध किया जाता रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन पर डबल पटरी बिछाने से पूरा पंचायत दो हिस्सों में बंट जाएगा। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होगी। इसके पूर्व प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने इस सिलसिले में डीआरएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन देकर सुरूंगा कुम्हार टोला के पास रेल ओवर ब्रिज या रेल अंडर ब्रिज निर्माण की मांग किया जाता रहा है ताकि पंचायत के लोगों को एक दूसरे टोला एवं गांवों तक आ-जा सके। वही स्थल निरीक्षण हेतु आए रेलवे के पदाधिकारीयों ने दोहरीकरण कार्य में पटरी बिछाने की बात कही। विरोध करने वालों  में प्रखंड प्रमुख के अलावा भाकपा माले के विजय रजक, दीपक रजक, कन्हैया बाउरी, दिलीप रजक, रंजीत कुंभकार, दिलीप कुमार, हेमलाल रजक, उमेश रजक, विकल रजक समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top