स्वच्छता के संकल्प से गूंजा बनियाडीह हाई स्कूल, विद्यार्थियों ने ली शपथ

स्वच्छता के संकल्प से गूंजा बनियाडीह हाई स्कूल, विद्यार्थियों ने ली शपथ

डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र की ओर से सोमवार को कोलियरी हाई स्कूल बनियाडीह में ‘स्वच्छ पाठशाला’ विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर विद्यालय एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छ व्यवहार और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

बताया गया कि सीसीएल की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी मोहम्मद सादिक ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या दीप्ति कुमारी सहित शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top