खरखरी ने 3-2 से सिजुआ को हराया

खरखरी ने 3-2 से सिजुआ को हराया

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): गजलीटांड़ खान हादसे में शहीद हुए कोल कर्मियों की स्मृति में चल रहे आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।  गजलीटांड शहीद मैदान में सिजुआ स्पोर्टिंग क्लब सिजुआ एवं  टाइगर क्लब खरखरी के बीच में खेले गए मैच में खरखरी ने  सिजुआ को 3-2 से पराजित कर दिया।
मध्यांतर से पहले टाइगर क्लब खरखरी के शुभम ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। वहीं मध्यांतर के बाद दोनो ही टीमों ने 2-2 गोल किया, जिसमें खरखरी के राज ने दो और सिजुआ से चंदन और गोपी कुमार ने एक एक गोल किया। अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।  उन्होंने खेल को जरूरी बताते हुए युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील की। सफल बनाने में सच्चिदानंद सिंह, दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, राहुल राजभर,  मंटू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, अधिवक्ता  फुलकांत झा, अशोक भुइंया, सुरेश मेहरा आदि सक्रिय हैं। निर्णायक की भूमिका रवि महतो, जितेंद्र कुमार, मेघनाथ बाउरी एवं प्रेम सरदार ने निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top