5वीं झारखंड स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बच्चों से लेकर 60+ आयु वर्ग तक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विभिन्न वर्गों के विजेताओं की घोषणा
डीजे न्यूज, धनबाद : खेलगांव, रांची में आयोजित 5वीं झारखंड स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-10 से लेकर 60+ आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्ग एवं ओपन वर्ग के मुकाबलों के परिणाम घोषित कर दिए गए।
प्रमुख परिणाम में अंडर-10 बालक एकल:
रिशांत कुमार प्रथम, रिधान गोयल द्वितीय और अंश टुडू तृतीय रहे।
अंडर-12 बालक एकल: अंश कुमार ने पहला, प्रवीर महतो ने दूसरा और अरुष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 बालक एकल: रबिउल खान प्रथम, प्रतीक क्र. सिंह द्वितीय और सत्यम कुमार तृतीय रहे।
बालक युगल: आयुष टुडू/हर्ष राज सिंह प्रथम, मयंक कुमार/अंश कुमार द्वितीय तथा रिशांत कुमार/ओम राज तृतीय रहे।
बालिका एकल: आस्था प्रियदर्शनी प्रथम, वंशिका प्रसाद द्वितीय और लाइशा सिंघानिया तृतीय रहीं।
मिश्रित युगल: दीपक शर्मा/सृष्टि महतो प्रथम, अंकित कुमार/मुस्कान कुमारी यादव द्वितीय तथा आशुतोष मिश्रा/लक्ष्मी रौशन तृतीय रहे।
अंडर-16 वर्ग बालक एकल: आर्यन टुडू प्रथम, मो. अयान सिद्दीकी द्वितीय और सूर्यांश कुमार तृतीय।
बालक युगल: आर्यन टुडू/रुद्र प्रताप सिंह प्रथम, सूर्यांश कुमार/विनय गुप्ता द्वितीय और मो. शहबियार अहमद/अभिमन्यु तृतीय।
बालिका एकल: अर्चना कुमारी प्रथम, सृष्टि महतो द्वितीय और प्रिशा जैन तृतीय।
बालिका युगल: अदिति मिश्रा/लक्ष्मी रौशन प्रथम, भूमिका पांडेय/अर्चना कुमारी द्वितीय तथा नित्या सिंह/श्रुति रानी तृतीय रहीं।
अंडर-19 वर्ग बालक एकल: जिगर विश्वकर्मा प्रथम और आदित्य प्रजापति द्वितीय रहे।
बालक युगल: जिगर विश्वकर्मा/आदित्य प्रजापति प्रथम, मो. कासिद नबी/सत्यम विश्वकर्मा द्वितीय तथा राजवीर महतो/पीयूष महतो तृतीय रहे।
महिला युगल: अदिति मिश्रा/मुस्कान कुमारी यादव प्रथम, श्रुति रानी/नित्या सिंह द्वितीय तथा अर्चना कुमारी/भूमिका पांडेय तृतीय रहीं।
ओपन (19+) वर्ग महिला एकल: सुप्रिया जोंको प्रथम, मुस्कान कुमारी यादव द्वितीय और याक्षी पंजवानी तृतीय रहीं।
महिला युगल: पुष्पांजलि कुमारी/पूर्णिमा प्रामाणिक प्रथम, प्रियंका माहेश्वरी/देबस्मिता गुहा भालोटिया द्वितीय तथा वंदना खलखो/संजना खलखो तृतीय रहीं।
मिश्रित युगल: रवि कुमार/पूर्णिमा प्रामाणिक प्रथम, तन्मय जैन/प्रिशा जैन द्वितीय तथा आस्था प्रियदर्शनी/कन्हैया कुमार तृतीय रहे।
35+ एवं वरिष्ठ वर्ग 35+ मिश्रित युगल: प्रियंका माहेश्वरी/धीरेश कुमार पारेक प्रथम, मनोज कुमार सिंह/उषा सिंह द्वितीय तथा कुनाल सुब्रांड/अनुश्री सुरिन तृतीय रहे।
50+ पुरुष एकल: मनोज कुमार सिंह प्रथम, संजय जैन द्वितीय और अमरेंद्र कुमार सुधांशु तृतीय रहे।
50+ महिला एकल: आर. तेजा प्रथम, आभा कुमारी द्वितीय और पूनम सिंह तृतीय रहीं।
60+ पुरुष एकल: सुबीर कुमार प्रथम, सूर्यजीत सिंह द्वितीय और देव राज आनंद तृतीय रहे।
60+ पुरुष युगल: सुबीर कुमार/जवाहर पटेल प्रथम, सूर्यजीत सिंह/सुचिंद्र कुमार सिंह द्वितीय तथा देव राज आनंद/अजीत कुमार तृतीय रहे।
झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन ने सभी विजेता, उपविजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि झारखंड में पिकलबॉल का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्य प्रमुख प्रतियोगिताओं में प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलेंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। इनमें सरायकेला-खरसावां से सुरजीत सिंह, धनबाद से बी. सुधीर एवं गौरव कुमार, बोकारो से कौशल सिंह, रांची से संजय कुमार पांडेय, मनोज तिवारी, धीरेश पारेख एवं सुमित कुमार, जमशेदपुर से आकाश गुहा, गोंडा से सुलेमान सर एवं मोनू रंजन तथा देवघर से निशांत बर्नवाल शामिल रहे। गिरिडीह से देवराज आनंद समेत विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।