पेमिया देवी की मनी पुण्यतिथि, विधायक मथुरा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांसकपुरिया के परिसर में सोमवार को स्वर्गीय पेमिया देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक एवं विद्यालय के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो ने अपनी माता पेमिया देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मेरी मां पेमिया देवी मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।
श्रद्धांजलि देने वालों में सकरू महतो, बाबूनाथ महतो, बसंत महतो, प्राचार्य रूपेश कुमार सिन्हा, आनंद महतो, प्रतोष महतो, दिनेश महतो, विकाश महतो, रमेश कुमार, उत्तम कुमार, सुखेंदु माझी, अधिवक्ता निर्मल कुमार रवानी, अनिल बाउरी, अनुज कुमार महतो आदि हैं।