गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भूली मोड़
अंडा कारोबारी व उसके भाई को मारी गोली, 7 खोखे बरामद
डीजे न्यूज, धनबाद: वासेपुर के भूली मोड़ का इलाका सोमवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अज्ञात अपराधियों ने अंडा कारोबारी सानु खान और उसके भाई फहीम खान को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद दोनों जख्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके से 7 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों और गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर छानबीन की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच में जुटी है।