पुष्पाराज ने जीता भितिया स्पोर्ट्स क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : भितिया स्पोर्ट्स क्लब द्वारा भितिया स्टेडियम में आयोजित दिवा-रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब पुष्पाराज क्लब कमारडीह ने जीत लिया। रोमांचक मुकाबला मे पुष्पाराज व सेवन स्टार क्लब जय वीरू बराबरी पर रहे। इसके बाद पेनल्टी शूट से भी कोई गल नहीं हुआ तो टॉस के सहारे पुष्पाराज क्लब को विजेता घोषित किया गया। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में सेवन स्टार क्लब जय वीरू ने राजा स्पोर्टिंग क्लब सिमराटांड़ को 3- 2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पुष्पाराज ने पेनल्टी शूटआउट में भितिया फुटबॉल कोचिंग सेंटर को 3- 2 से पराजित किया। कुल 48 टीमों ने इसमे हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी पारस सिंह ने विजेता टीम को टीवीएस अपाचे व शील्ड तथा विशिष्ट अतिथि 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी ने उपविजेता टीम को बजाज पल्सर बाइक व शील्ड प्रदान किया । श्री सिंह ने कहा कि स्टेडियम के विकास में उनका पूरा योगदान रहेगा। हुसैन ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। मुखिया संघ जिलाध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी, झामुमो नेता एजाज अहमद, सारथी मंडल, मुमताज अंसारी, अजहर हुसैन, अली अख्तर अंसारी, मारूफ अंसारी, मोइन अंसारी, नासिर अंसारी, देबू महतो, सुधीर दास, माथुर अंसारी, प्रेम अंसारी, सिद्दीक अंसारी, आसिफ अंसारी, राजू सरपंच, टिंकू अंसारी, शमशेर अंसारी, इब्राहिम अंसारी सहित दर्जनों मौजूद थे।