तिलाबनी में करम उत्सव, बिहार के पर्यटन मंत्री हुए शामिल

तिलाबनी में करम उत्सव, बिहार के पर्यटन मंत्री हुए शामिल

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर प्रसाद राउत ने रविवार को तिलाबनी गांव में आयोजित विनोद बाबू-फूलमणि करम महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मा प्रकृति और पर्यावरण का पर्व है। यह संस्कृति से जुड़ा हुआ है। सभी को अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना चाहिए। यह पर्व भाइयों की रक्षा के साथ-साथ प्रकृति की भी रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अलावा बिहार के कुछ भागों और मध्य प्रदेश में भी कर्मा मनाया जाता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए कर्मा महोत्सव समिति के अध्यक्ष राज किशोर महतो एवं पूरी टीम को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि देवघर के महापौर रवि कुमार राउत ने कहा कि कर्मा भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने कर्मा के अवसर पर बहनों के लिए सभी भाइयों को नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया। मंत्री, मेयर, भाजपा की जिला मंत्री डॉ निशि महतो, कार्यक्रम अध्यक्ष सारथी देवी व सचिव शिखा महतो ने भी महिलाओं और बालिकाओं के साथ कर्मा नृत्य किया। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी, भाजपा नेता ओमप्रकाश बजाज, कीरिटी भूषण रूज, विष्णु कुमार मंडल, तालेश्वर साव, पप्पू विश्वकर्मा, नीरज मिश्रा, गुलजार महतो, नयन मिश्रा, मिथिलेश गिरि आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top