सुपर कप फुटबॉल: बोकारो और छत्रुटांड़ की टीम क्वार्टर फाइनल में
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में चल रहे सुपर कप फुटबॉल में रविवार को दो मैच खेले गए।
प्री क्वार्टर फाइनल का सातवां मैच प्रगति संघ महुदा एवं अल्टा अकेडमी बोकारो के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। मैच बराबरी पर रहने के बाद निर्णायक ने टाईब्रेकर का सहारा लिया। टाईब्रेकर में अल्टा अकेडमी बोकारो ने 3- 2 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
आठवां प्री क्वार्टर फाइनल में स्टार 11 छत्रुटांड़ की टीम ने खूनी क्लब धर्माबांध को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। इस मैच का फैसला भी टाईब्रेकर के जरिए हुआ। छत्रुटांड़ ने 5 – 4 से धर्माबांध को शिकस्त दी।