सेलो प्लांट से रैक लोडिंग कार्य का शुभारंभ, सीएमडी ने किया उदघाटन जल्द धरातल पर उतरेगा मेगा प्रोजेक्ट: सीएमडी

सेलो प्लांट से रैक लोडिंग कार्य का शुभारंभ, सीएमडी ने किया उदघाटन

जल्द धरातल पर उतरेगा मेगा प्रोजेक्ट: सीएमडी

डीजे कतरास (धनबाद): बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र स्थित सेलो प्लांट में रैक लोडिंग कार्य का उदघाटन रविवार को सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने किया। सीएमडी ने कहा की आज का दिन बीसीसीएल ,सीआईएसएफ व स्थानीय ग्रामीणो के लिए सौभाग्य का दिन है। सेलो प्लांट वर्षों से बनकर तैयार थी। इसके चालू होने से कम समय मे रैक लोडिंग होगी। पेलोडर या अन्य वाहनों से रैक लोडिंग कार्य मे समय अधिक लगता है। इस पद्धति से समय की बचत होगी और प्रदूषण से भी बचाव होगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल बरोरा व गोविंदपुर क्षेत्र से सेलो प्लांट को कोयला सप्लाई दिया जाएगा।
सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा की जल्द ही मेगा प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा जाएगा। मेगा प्रोजेक्ट में सिजुआ, कतरास सहित कई अन्य जगहों को मिलाकर परियोजना चलाई जाएगी।
उद्घाटन समारोह में मुख्यालय जीएम (यूजी साइडिंग) जीके मेहता,राजेश कुमार,जीएम ईएनएम राजीव कर्ण, बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक केके सिंह,गोविंदपुर महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद, सायलो पीओ धीरज कुमार, क्षेत्रीय सेल्स अधिकारी चंद्रदीप कुमार, सहित कई प्रमुख अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top