उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में एएनएम, ब्लॉक डाटा मैनेजर, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, वीबीडी टेक्निकल सुपरवाइजर, लेबोरेटरी टक्नीशियन, ट्यूबरक्यूलोसिस हेल्थ विजिटर तथा सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद के लिए परीक्षा ली जाएगी। जबकि द्वितीय पाली में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लेबोरेटरी टेक्नीशियन एवं सुपरवाइजर के पद के लिए परीक्षा ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top