उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम कल

उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम कल

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को गति देने में 121 वर्षों से सक्रिय अग्रणी शीर्ष संस्था पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के सहयोग से धनबाद में एक दिवसीय “उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसका आयोजन सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से रेलवे ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों का समग्र सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इस पहल के माध्यम से लक्षित वर्ग के उद्यमियों को सार्वजनिक खरीद प्रक्रियाओं, विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक उपक्रमों में वेंडर पंजीकरण प्रणाली तथा केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से सीधा जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में सशक्त भागीदार बन सकें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top