आरक्षण और यूजीसी के समर्थन में धनबाद में जोरदार प्रदर्शन मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प

आरक्षण और यूजीसी के समर्थन में धनबाद में जोरदार प्रदर्शन

मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद: संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को आरक्षण एवं यूजीसी के समर्थन में रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिला परिषद मैदान से शुरू हुई रैली रणधीर वर्मा चौक स्थित जिला मुख्यालय पहुंची, जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। रैली में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे महिला-पुरुषों ने हाथों में तख्तियां, नीले झंडे और बहुजन महापुरुषों के चित्र लेकर नारेबाजी की।
रैली का नेतृत्व दिलीप राम, गोपाल यादव, देबू महतो, बबलू दास, शशिभूषण कुमार, गनपत महतो, सुबल दास, मंटू दास, मनोहर दास और अजय दास सहित अन्य लोगों ने किया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता दिलीप राम, देबू महतो, गोपाल यादव, गनपत महतो एवं शशिभूषण कुमार ने की, जबकि संचालन बबलू दास ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के बावजूद सामाजिक असमानता, भेदभाव और शोषण जैसी समस्याएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। उनके अनुसार देश के निर्माण में बहुजन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए उसकी भागीदारी और अधिकार सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है।
जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग
वक्ताओं ने एससी, एसटी एवं ओबीसी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने, जाति जनगणना कराने तथा “जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागीदारी” के आधार पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग रखी। निजीकरण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में आरक्षण का प्रावधान नहीं है, वहां भी आरक्षण व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।
सभा में एससी, एसटी एवं ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 85 प्रतिशत करने की मांग भी उठाई गई।

वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट को एससी, एसटी एवं ओबीसी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच बताते हुए इसे तत्काल लागू करने की मांग की। साथ ही इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की रोक हटाने की मांग भी रखी गई। वक्ताओं ने पाठ्यक्रम में संविधान एवं संवैधानिक मूल्यों को उचित स्थान देने की मांग करते हुए कहा कि संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी।
सभा में आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि धनबाद से उठी यह आवाज आगे भी सड़क से लेकर जंतर-मंतर तक उठाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान आगामी चुनावों को लेकर भी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के संबंध में बहुजन समाज द्वारा अपने मुद्दों और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेने की बात कही गई। सभा में आरक्षण और यूजीसी का विरोध करने वाले दलों एवं प्रत्याशियों के बहिष्कार का प्रस्ताव भी पारित किया गया। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा सभा के उपरांत मांग पत्र धनबाद उपायुक्त  को दिया गया
कार्यक्रम में देबू महतो, दिलीप दास, दिलीप राम, गोपाल यादव, गनपत महतो, बबलू दास, शशिभूषण कुमार, डॉ. ओम सुधा गणेश भारती, प्रमोद दास, जेपी यादव, रामसेवक पासवान, सुदर्शन साह, अनूप साह, मनीलाल राम, सुबल दास, मंटू दास, कार्तिक हाड़ी, बसुदेव यादव, गुलशन खातून, महेश यादव, बबलू महतो, अजय कुमार, रजनी देवी, मनोहर दास, पिंटू तुरी, पारस यादव, समीर दास, वीरफेन साह, रंजीत दास, सरजू दास, श्यामलाल दास, बब्बन पासवान, राजू कुमार, संतोष पासवान, राज कुमार कनौजिया, रामानंद पासवान, राम प्रसाद दास, नेहरू हेमरेम, जगदीश साह, अजय दास, देवेंद्र पासवान, विनोद पासवान, सचिन दास, गणेश दास, मनोज कुमार यादव, अमित कुमार साह, निमाई महतो, कंचन महतो, रामलाल कुंभकार, राजेश मोहली, जय चौहान, राजेश्वर सिंह यादव, हाथी मंसूरी, समीर शेख, बलेश्वर सिंह पटेल, महफूज आलम, शिवदत्त राम, शंभू पासवान, आरएन यादव, गंगा वाल्मीकि, कमला देवी, पितम रावणी, निवारण महतो, संजय जायसवाल, अवधेश यादव, सुरेश दास, भगवान दास, अवधेश पासवान, लाली महतो, उदल पासवान, नवीन पासवान, सुबास साह, सूरज कुमार, महेंद्र पासवान, राकेश चौधरी, गायत्री देवी, रीना देवी, संगीता चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top