बरवाअड्डा में अनियंत्रित होकर महारानी बस पलटी, कई जख्मी यात्रियों को लेकर गयाजी से कोलकाता जा रही थी बस

बरवाअड्डा में अनियंत्रित होकर महारानी बस पलटी, कई जख्मी

यात्रियों को लेकर गयाजी से कोलकाता जा रही थी बस

डीजे न्यूज, धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित जोड़ापीपल के समीप शनिवार अहले सुबह अनियंत्रित होकर महारानी बस पलट गई। बस यात्रियों को लेकर गयाजी से कोलकाता जा रही थी। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस पलट गयी, जिससे उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यात्रियों की चीख पुकार से इलाका दहल उठा। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में जख्मी एक दर्जन यात्रियों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना अहले सुबह करीब ढाई बजे की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top