अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत गोविंदपुर के गहिरा पेट्रोल पंप के पास की घटना

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

गोविंदपुर के गहिरा पेट्रोल पंप के पास की घटना

डीजे न्यूज, धनबाद: गोविंदपुर में जीटी रोड पर कोलकाता लेन में गहिरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से गोविंदपुर से निरसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान निरसा थाना क्षेत्र के बेलकूपा पंचायत निवासी 20 वर्षीय तौफा मोदी और राहुल मोदी के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top