बलियापुर की खबरें:-
भाजपाइयों ने पूजा कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
बलियापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपाइयों ने बलियापुर दुर्गा मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ देश एवं समाज की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, आशीष मुखर्जी, विनय मुखर्जी, डॉक्टर निशि महतो, गौरांग मंडल, मुक्तेश्वर महतो आदि थे।
—————————————————-
विधायक ने निदेशक को लिखा पत्र, विषयवार शिक्षक बहाल की मांग
बलियापुर: विधायक चंद्रदेव महतो ने शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र प्रेषित कर राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परसबनिया में विषयवार शिक्षक प्रतिनियुक्ति की मांग की है। पत्र में कहा है कि उक्त विद्यालय के 11वीं एवं 12वीं में कुल 537 छात्र-छात्राएं अध्यनरत है। शिक्षक के अभाव में पठन पाठन काफी प्रभावित होता है। जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
——————————————————-
बड़ादाहा में लगेगा बिनोद बाबू की प्रतिमा
बलियापुर: झारखंड आंदोलन के पुरोधा व झामुमो संस्थापक पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो के पैतृक गांव बड़ादाहा में उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। यह निर्णय अनिकेत एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी पलानी ने लिया है। इसके लिए गुरुवार को बड़ादहा में भूमि पूजन भी किया गया। समिति के सचिव माथुर मंडल ने कहा कि स्वर्गीय महतो के प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ उनके याद में म्यूजियम, पुस्तकालय, सेमिनार हॉल स्मृति उद्यान का भी निर्माण कराया जाएगा। मौके पर जय किशोर महतो, सीमा पासवान, आशा कुमारी, पांचो महतो, गोविंद मोदक, देवीलाल महतो, पवन महतो, उमाकांत महतो, तनु गोराई, अजय महतो, प्रदुम महतो आदि थे।
————————————————-
विश्वकर्मा पूजा संपन्न
बलियापुर: बलियापुर व आसपास क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। गुरुवार एवं शुक्रवार को भी क्षेत्र के विभिन्न छोटे-छोटे उद्योगों क्रेशर, गैरेज आदि प्रतिष्ठानों में जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
—————————————————-
पवित्र जावा डाली की स्थापना के साथ ही करमा पर्व शुरू
बलियापुर: बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पवित्र जावा डाली स्थापित करने के साथ ही भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व करमा की धूम शुरू हो गई है। मालूम हो कि करमा पर्व के एक सप्ताह पूर्व जावा डाली स्थापित करने की परंपरा है। इस अवसर पर गुरुवार को युवती एवं महिलाएं सामूहिक रूप से नजदीकी जलाशयों के किनारे जाकर बांस की डाली (टोकरी) में बालू रख पारंपरिक जावा गीत गाते हुए उसमें कुर्थी, मूंग आदि बीजों से जावा डाली स्थापित किया। युवतियां जावा डाली को अगले एक सप्ताह तक अपने-अपने करम अखाड़े पर रखकर सामूहिक रूप से एक दूसरे का हाथ पकड़ जावा नृत्य गीत प्रस्तुत करेगी। नृत्य गीत का यह दौर करमा पर्व तक चलता रहेगा। करमा पर्व को लेकर ग्रामीण इलाके के लोगों में काफी उत्साह है।
————————————————–
धरना कल, झामुमो ने लगाया जोर
बलियापुर: खान एवं खनन विधेयक के विरुद्ध 19 सितंबर को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए झामुमो ने शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर बैठक की। प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। वही पहाड़पुर गांव में कार्यक्रम के संयोजक महावीर महतो की उपस्थिति में बैठक हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। सिंघीयाटांड़, पांडेडीह, बालिचिरका दाड़दहा, करमाटांड़ , ढांगी, परघा, घोंघाबाद आदि गांवों में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया।
—————————————————-
भक्ति जागरण में झूमे श्रोता
बलियापुर: बलियापुर में चल रहे गणेश मेला में गुरुवार की शाम भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। ममता गोराई जागरण टीम के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत एवं संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष रुपेश पाल, उप प्रमुख आशा देवी, घनश्याम ग्रोवर , मुखिया विजय गोराई , रवींद्र वर्मा, शैलेन मंडल, मोहन पाल, प्रेमचंद पाल, विकास दास समेत सैकड़ो थे।
————————————————-
बेलगड़िया की समस्याओं से अवगत हुए विधायक
बलियापुर: बेलगड़िया टाउनशिप के फेस 1, 2 एवं 3 के नागरिक शुक्रवार को विधायक चंद्रदेव महतो से मिलने बड़ादहा स्थित उनके आवास पर पहुंचे। कॉलोनीवासियों ने कॉलोनी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराते हुए इसके निदान की मांग की। लोगों ने कहा कि कॉलोनी के फेस सिक्स एवं फोर में शिफ्ट होने वाले लोगों को जरेडा द्वारा एक परिवार को दो-दो आवास यानी 4-4 कमरे आबंटित कर रहा है। जबकि कॉलोनी के फेस 1, 2 एवं 3 में रहने वाले लोगों को मात्र दो कमरे का आवास दिया गया है। लोगों ने बताया कि कॉलोनी के फेस वन टू एवं 3 के आवास काफी जर्जर हो जाने से छत से पानी टपक रहा है। वही कॉलोनी की नालियां गंदगी से भरा पड़ा है। बताया कि जब कोई वीआईपी का बेलगड़िया दौरा होता है तब कॉलोनी की साफ सफाई याद आती है। इसके अलावा कॉलोनी में पानी, बिजली आदि समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद जरेडा एवं बीसीसीएल के पदाधिकारियों से बात कर समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। मौके पर सीमा देवी, सुरेश पासवान, गीता देवी, ममता देवी, सिहंता देवी, विजय कुमार आदि मौजूद थे।
—————————————————
विधायक ने किया करम अखाड़ा का उदघाटन
बलियापुर: मुकूंदा गांव में नव युवक समिति द्वारा आयोजित करम अखाड़े का उद्घाटन विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। विधायक ने युवती एवं महिलाओं द्वारा आयोजित जावा नृत्य गीत कार्यक्रम में भाग भी लिया। विधायक ने करमा समेत झारखंड के अन्य पर्व त्योहारों को झारखंड की संस्कृति का प्रतीक बताते हुए इसकी रक्षा की दिशा में इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने पर बल दिया। मौके पर विजय रजक, रघुनंदन सिंह, लखन गोराई समेत काफी संख्या में लोग थे।