WhatsApp ग्रुप में PM आवास के नाम पर लिंक, टच करते ही उड़ा 5000 

WhatsApp ग्रुप में PM आवास के नाम पर लिंक, टच करते ही उड़ा 5000 

झरिया में स्वास्थ्य विभाग की 500 सहिया साइबर ठगी की शिकार

साइबर ठगी पर तीसरा थाना ने झाड़ा पल्ला, सरायढेला बोला 2 लाख से कम पर नहीं होगी FIR – पीड़ित भटकने को मजबूर

डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद : स्वास्थ्य विभाग के जयरामपुर क्लस्टर की सहिया साथी रेखा भट्ट के साथ साइबर फ्रॉड। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आए लिंक को टच करते ही बैंक से 5 हजार की निकासी।

तिसरा थाना क्षेत्र के चांदकुइयां कॉलोनी की रेखा भट्ट के व्हाट्सएप पर 16 सितंबर सुबह 9 बजे विभागीय ग्रुप में मैसेज आया – पीएम आवास योजना में आपका नाम है, लिंक से चेक करें। लिंक टच करते ही UPI बनकर 5000 रुपये गायब।

रेखा के मोबाइल से जुड़े 500 लोगों तक वही लिंक फैल गया। जयरामपुर की लक्ष्मी देवी, लोदना की किरण देवी, एमओसीपी अर्चना, झुन्नी देवी के 5-5 हजार और निमाई महतो के 300 रुपये उड़ गए। सभी ने बैंक जाकर अकाउंट बंद कराया।

पीड़िता तिसरा थाना गई तो साइबर का मामला कह पल्ला झाड़ दिया, सरायढेला साइबर थाना ने कहा 2 लाख से ऊपर पर ही FIR, ऑनलाइन शिकायत करो। रात में ऑनलाइन शिकायत पर ठग का अकाउंट फ्रीज हुआ तो मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी कालू सिंह उर्फ कमल सिंह ने धमकी दी, फिर बोला गेम का पैसा समझा था।

विभाग ने अलर्ट जारी किया है – अनजान लिंक टच न करें। बैंक अधिकारियों ने भी माना RTO चालान के नाम पर पहले भी ऐसी ठगी हुई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top