शहीद कोल कर्मियों की स्मृति में आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता कल से
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गजलीटांड़ खान हादसे में शहीद हुए कोल कर्मियों की स्मृति में 32वॉ शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को होगा। प्रतियोगिता का आयोजन
गजलीटांड़ स्थित शहीद मैदान में किया जाना है। इस आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट है में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। फाइनल मैच 26 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि खान दुर्घटना में 64 श्रमिक शहीद हुए थे। प्रतियोगिता के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो होंगे। मौके पर समिति के सच्चिदानंद सिंह, विलास यादव, महेश पासवान, दिनेश उपाध्याय, विजय शंकर चौहान, उज्जवल सिंह, आरएस सिंह, अशोक भुईयां, सुरेश मेहरा आदि थे।