रिसर्च स्कॉलर नीलांजना घोष को प्रधानमंत्री डॉक्टोरल फेलोशिप

रिसर्च स्कॉलर नीलांजना घोष को प्रधानमंत्री डॉक्टोरल फेलोशिप

डीजे न्यूज, धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी डिपार्टमेंट की रिसर्च स्कॉलर नीलांजना घोष को प्रतिष्ठित कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री–अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (CII–ANRF) प्राइम मिनिस्टर फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल रिसर्च के लिए चुना गया है।

यह फेलोशिप भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), ग्रेटर नोएडा के साथ इंडस्ट्री कोलैबोरेशन के तहत दी गई है। इसके जरिए नीलांजना को इंडस्ट्री से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने और अपने रिसर्च एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।

नीलांजना घोष आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टोरल रिसर्च कर रही हैं। उनके ज्वाइंट सुपरवाइजर प्रो. बिस्वजीत चौधरी, प्रोफेसर (हायर एकेडमिक ग्रेड), आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और डॉ. राज कुमार दास, सीनियर मैनेजर (रिसर्च एंड डेवलपमेंट), बीपीसीएल हैं।

प्रधानमंत्री फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल रिसर्च का मकसद इंडस्ट्री और एकेडमिया के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। इस स्कीम के तहत पीएचडी स्कॉलर्स को एकेडमिक रिसर्च के साथ इंडस्ट्री के प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का भी मौका मिलता है, जिससे वे इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक रिसर्च और इनोवेशन कर सकें।

इस उपलब्धि पर प्रो. बिस्वजीत चौधरी ने कहा, “यह फेलोशिप नीलांजना को इंडस्ट्री और एकेडमिया के सहयोग से उपयोगी रिसर्च करने का शानदार मौका देगी।”

नीलांजना का चयन आईआईटी (आईएसएम) में इंडस्ट्री से जुड़े रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top