कैरम से बैडमिंटन तक पत्रकारों ने दिखाया दम, पुरस्कारों के साथ मानसून खेल महोत्सव का समापन

कैरम से बैडमिंटन तक पत्रकारों ने दिखाया दम, पुरस्कारों के साथ मानसून खेल महोत्सव कासमापन 

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद प्रेस क्लब और 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारों के लिए आयोजित दो दिवसीय मानसून खेल महोत्सव का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। मेमको मोड़ स्थित 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में पत्रकारों ने कैरम, लूडो, शतरंज और बैडमिंटन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि धनबाद के डीएफओ विकास पालीवाल समेत विभिन्न अखबारों के संपादक, 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सीएमडी श्याम पांडे, प्रेस क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

समारोह में विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, पत्रकारों के बीच लॉटरी के माध्यम से आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए। खेल प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संचालित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के वॉलंटियर्स और अंपायरों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान अतिथियों और पत्रकारों ने संयुक्त रूप से आयोजित इस खेल महोत्सव की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के लिए इस तरह के आयोजन कार्य के तनाव के बीच मनोरंजन और आपसी मेल-जोल का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। दो दिनों तक चले इस आयोजन में खेल भावना के साथ पत्रकारों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top