रेलवे ऑडिटोरियम में संगिनी कौशल केंद्र का शुभारंभ

रेलवे ऑडिटोरियम में संगिनी कौशल केंद्र का शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद: महिलाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे ऑडिटोरियम, धनबाद परिसर में गुरुवार को “संगिनी कौशल केंद्र” का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उदघाटन पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र ने किया। “हर महिला, सशक्त महिला” की भावना के अनुरूप स्थापित यह केंद्र महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल सीखने एवं अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए एक उपयोगी मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, हुनर एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा उन्हें बेहतर अवसरों से जोड़ना है। पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल द्वारा समय-समय पर महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संगिनी कौशल केंद्र इसी सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की उपाध्यक्षा मृणालिनी, अल्पना झा, सचिव मीनाक्षी, सीमा सहित संगठन की अन्य सदस्याएं उपस्थित थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top