सुपर कप फुटबॉल: लोयाबाद और बोकारो की टीम क्वार्टर फाइनल में

सुपर कप फुटबॉल: लोयाबाद और बोकारो की टीम क्वार्टर फाइनल में

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में चल रहे सुपर कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में लोयाबाद और बोकारो की टीम ने स्थान सुरक्षित कर लिया है।
गुरुवार को दूसरे राउंड का प्री क्वार्टर फाइनल का दूसरा और तीसरा मैच खेला‌ गया।
जय मां काली क्लब लोयाबाद की टीम ने युवा क्लब तेतुलिया 2 को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल‌ में पहुंची।
हाफ टाइम से पहले तक दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को कई मौके मिले, लेकिन गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर के बाद लोयाबाद ने 1 – 0  से मुकाबले को जीत लिया।
26 सितंबर को जय मां काली क्लब लोयाबाद की टीम क्वार्टर फाइनल में एसपी क्लब बेरमो से भिड़ेंगी।
वहीं अर्सलान एफसी पिपराटांड़ बोकारो ने जूनियर फ्रेंड्स क्लब मुरलीडीह की टीम को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस मैच में हाफ टाइम के बाद बोकारो ने एक गोल मारकर मुकाबले में बढ़त बना ली। फिर मुरलीडीह ने लगातार तीन हमले किए लेकिन गोल नहीं कर पाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top