भुवनेश्वर में आयोजित दीक्षांत समारोह में भेलाटांड़ की बिटिया स्नेहा को मिला सम्मान

भुवनेश्वर में आयोजित दीक्षांत समारोह में भेलाटांड़ की बिटिया स्नेहा को मिला सम्मान

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बुधवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर
में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए ) की फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण 121 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के चेयरमैन विनय रंजन, अध्यक्ष चित्तरंजन चट्टोपाध्याय, उपाध्यक्ष मनोज कुमार आनंद ने सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भेलाटांड़ की बिटिया को भी मिला सम्मान

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वालों में भेलाटांड़ की बिटिया स्नेहा झा भी शामिल हैं। समारोह के दौरान स्नेहा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच पर स्नेहा के पिता अमर नाथ झा व माता वंदना कुमारी झा भी मौजूद थे। बेटी की इस उपलब्धि पर उनके पिता व माता काफी खुश थे। स्नेहा ने “12 दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” को भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह प्रशिक्षण जून 2026 सत्र के योग्य लागत एवं प्रबंधन लेखाकारों के लिए आयोजित किया गया था।
बता दें कि स्नेहा के पिता टाटा कर्मी हैं, जबकि मां डीएवी अलकुसा में शिक्षिका हैं।
स्नेहा ने टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ से बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद स्नेहा ने कतरास कॉलेज कतरासगढ़ से ग्रेजुएशन पूरी की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ- साथ उन्होंने कोलकाता में सीएमए की तैयारी भी कर रही थी। इसी वर्ष जून माह में सीएमए ने परीक्षा परिणाम जारी किया था, जिसमें स्नेहा ने सफलता हासिल की थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top