पीएम के जन्मदिन पर धनबाद में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित
सेवा ही संकल्प, रक्तदान ही महादान: राज सिन्हा
डीजे न्यूज, धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
विधायक राज सिन्हा ने फीता काटकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी विनीता सिन्हा ने सर्वप्रथम रक्तदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों एवं सेवा-भावना से प्रेरित अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस पुनीत अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि रक्तदान केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महान संकल्प है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन में आशा की नई किरण ला सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं से समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा एवं समर्पण के विभिन्न कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना को पहुंचाना है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से जनसेवा के इस संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है। विधायक राज सिन्हा ने पहली बार रक्तदान करने वालों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
रक्तदान करने वाले सभी लोगो को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
उन्होंने सभी से आह्वान कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ जनसेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएं और रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा का संकल्प लें।
ब्लड बैंक, एस एन एम सी एच के डा. बि के पांडेय एवं उनकी टीम की देख रेख में रक्तदान शिविर आयोजित की गई।
इस अवसर पर एस एन एम सी एच के अधीक्षक डा. डी के इंदौरिया, जिला मंत्री मौसम सिंह, रीता यादव, राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष दिलीप सिंह, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, रंजय सिंह, संजय कुशवाहा, रोटी बैंक के सदस्य,पप्पू गुप्ता, निर्मल प्रधान, रविंद्र सिन्हा, मदन तिवारी, प्रकाश मिश्रा, दीपक गुप्ता,नीलम तिवारी, किरण सिंह, शिवेंद्र सिंह, सतीश रजक, गुप्ता, श्रवण झा,अन्नपूर्णा रसोई सेवा के सभी सदस्य अमित सिंह, मंगल सिंह, सागर सोनी, तमाल राय, सुनील सिन्हा, मनोज मालाकार अतुल कुमार, बसंत दास, भीम महतो, पिंटू साव, घनश्याम कुम्भकार, अमित विशाल, नितेश मिश्रा, अप्पू सिंह, बालमुकुंद राम, राहुल सिंह , प्रमोद अग्रवाल, राजू मालाकार, विजय कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।