लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद में समारोहपूर्वक मनाया गया अभियंता दिवस
डीजे न्यूज, धनबाद : मंगलवार को लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद के कार्यालय परिसर में 59वां अभियंता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र कुमार महतो, सहायक अभियंता उमेश प्रसाद महतो, रोहित कुमार, अशोक कुमार महतो, राजेश्वरी चंद्रा, दिनेश प्रियदर्शी तथा प्रमंडल के कनीय अभियंता रामाकांत कुमार, धर्मजीत महतो, मनोज दास, श्रीराम कुमार, शहनवाज अंसारी, आफताब हफीज अंसारी, सुधीर कुमार मांझी एवं समस्त कर्मचारी और संवेदकगण भी उपस्थित रहे।