क्षत्रिय कल्याण समाज ने मंत्री को दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, गिरिडीह : क्षत्रिय कल्याण समाज की ओर से मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर शोकसभा का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर समाज के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की धर्मपत्नी प्रभा शाहाबादी, रविंद्र सिंह की धर्मपत्नी रूमा सिंह तथा कृष्णा सिंह की धर्मपत्नी उमा देवी के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि इन सभी के निधन से समाज एवं क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में क्षत्रिय कल्याण समाज शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।
शोकसभा में विश्वजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, संजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, गोबिंद सिंह, सीपी सिंह, भोला सिंह, अशोक सिंह, राजू सिंह, टुनटुन सिंह, राजीव सिंह, मुन्ना सिंह, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, कृष्णा सिंह, गौतम सिंह, टुन्ना सिंह, रॉकी सिंह, अमित सिंह, ददन सिंह, महेश्वर सिंह, पारस नाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, रमेश सिंह, उमा शंकर सिंह, विकाश सिंह, श्रीकांत सिंह, दीपू सिंह मास्टर, राजेंद्र सिंह, लखेंद्र सिंह और पवन सिंह समेत समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अंत में सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।