असंगठित मज़दूर मोर्चा ने गोंदूडीह कोलियरी में दिया धरना
25 सितंबर से चक्का जाम : पवन महतो
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): 15 सूत्री मांगों को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा ने मंगलवार को बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र के गोंन्दुडीह कोलियरी परिसर में धरना दिया l धरना की अध्यक्षता कैलाश रवानी ने की एवं संचालन अनिल गुप्ता ने किया l असंगठित मजदूर मोर्चा के जिला सचिव पवन महतो ने कहा कि गोंन्दुडीह कोलियरी में एस टी जी आउटसोर्सिंग कंपनी ने कार्य प्रारंभ कर दिया है l मोर्चा 13 जुलाई को एक पत्र देकर प्रबंधन से सौहार्दपूर्ण वार्ता के लिए अपील की थी, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने कोई पहल नहीं की। 25 सितंबर तक वार्ता नहीं करती है तो अनिश्चित कालीन चक्का जाम आंदोलन चलाएंगे l कंपनी ने जिस स्थान पर कार्य और ट्रांसपोर्टिंग चला रहा है,वहां मोर्चा के रैयतो की भूमि है l परियोजना के आसपास के ग्रामीणों को 75% रोजगार योजना के तहत जोड़कर नियोजन आदि का लाभ दें एंव कोल माइन्स एक्ट 1952 सेक्शन 30 के अंतर्गत मजदूरों से 8 घंटा आउट सोर्सिंग में कार्य ले और सभी कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नियमित रूप से दे l धरना में सुभाष रवानी, अशोक यादव, प्रिन्स सिंह, भगवान राम,राजू रवानी, औरढेदु दत्ता, सुनील रामदास, दिनेश भुईया,अधिक यादव,भागीरथ यादव, सोमनाथ दत्ता,सुशील कुमार दत्ता,टार्जन भुईया,रमेश भुईया,कृष्ण दास, अजीत दास, करण भुईया,कुंदन यादव, मनोज यादव,राजेश भुईया,रंजीत बाउरी,शंकर यादव, बच्चू तुरी,छोटू मल्लाह आदि शामिल थे l