बलियापुर की खबरें:-
विधायक ने किया पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास
बलियापुर: आमटाल पंचायत में मंगलवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने पंजनियां सूर्य मंदिर से ब्राह्मण टोला होते हुए गोपाल चौक तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त पथ का निर्माण डीएमएफटी फंड से किया जाना है। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, सीमा देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, निर्मल रजवार, मुखिया संजय गोराई, मनबोध रवानी, शीतल दत्त, हीरालाल मोदक, विजय रजक, सुरजीत चंद्रा, स्वप्न बनर्जी, रोहित महतो, मंटू रवानी, गौतम सिंह, दिलीप बाउरी ,राजेंद्र हेंब्रम आदि थे।
————————————————
शोकाकुल परिवार से मिले विधायक चंद्रदेव
बलियापुर: कुसमाटांड़ स्थित नीमटांड़ निवासी व भाकपा माले कार्यकर्ता विकास रवानी के पिता 60 वर्षीय आनंद रवानी के निधन हो गया। समाचार पाकर विधायक चंद्रदेव महतो मंगलवार को नीमटांड़ टोला पहुंचे। विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट किया । मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो, हरिपद रवानी, अप्पू मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक आदि थे।
———————————————–
पंचायत कमेटी गठित
बलियापुर: दूधिया में मंगलवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में दूधिया पंचायत शाखा का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सक्रिय कार्यकर्ता बैद्यनाथ मरांडी को शाखा सचिव एवं अमृत रजवार को सह सचिव बनाया गया। बैठक में प्रखंड सचिव गणेश महतो, मो शकूर खान, अधर सहीस ,सपन कुमार महतो, विजय मुखी, साहेबराम मरांडी,अनिल सहीस, गौतम सिंह थे।
——————————————-
आंदोलन की चेतावनी
बलियापुर: भाकपा माले के प्रखंड सचिव गणेश महतो ने मेसर्स अभियान कोल एंड कोक एलएलपी भट्ठा प्रबंधन को पत्र देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पत्र में आरोप है कि आमझर मौजा के खाता संख्या 58 स्थित रैयतों के
कुल नौ प्लाट की एक एकड़ से भी अधिक जमीन को प्रबंधन द्वारा घेराबंदी कर कब्जे में रखा है। प्रभावित परिवारों को अब तक प्रबंधन द्वारा ना तो जमीन का मुआवजा और ना ही नियोजन दी गई है। रैयतों द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद प्रबंधन इस संबंध में चुप्पी साधे है। इस दिशा में यथाशीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लेने पर पार्टी 13 सितंबर से भट्ठा के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित करेंगी। बावजूद मामले पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 16 सितंबर से भट्ठा के मुख्य गेट को जाम कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
————————————–
सूर्य धाम मोड़ का नामकरण
बलियापुर : विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को रानी रोड स्थित सूर्य धाम मोड के नामकरण का उद्घाटन किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, मुखिया संजय गोराई, मनोज रवानी, सपन बनर्जी शीतल दत्त आदि थे।
—————————————-
शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बलियापुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न कुमार महतो, दिलीप कुमार गोप, महेंद्र महतो, दीपक कुमार मंडल, शिव शंकर बाउरी, दिलीप बाउरी आदि शामिल हैं। दूसरी ओर बलियापुर लायंस क्लब ने चौकटांड़ स्थित एकल विद्यालय के बच्चों के बीच अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।