जुआ खेलते दो गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

जुआ खेलते दो गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के कोलमुरना अल्युमिनियम फैक्ट्री के पास एक घर में पुलिस ने छापामारी की। शुक्रवार देर शाम हुई छापामारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से तीन बाइक भी जब्त किया है। जुआ खेल रहे अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी हाल में अवैध जुआ नही चलने दिया जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top