सुदिव्य कुमार को डीसी, एसपी समेत पदाधिकारियों व कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

सुदिव्य कुमार को डीसी, एसपी समेत पदाधिकारियों व कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को किया नमन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से गिरिडीह में शोक की लहर है। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा आयोजित की गई। इसमें उपायुक्त रामनिवास यादव समेत जिले के वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मी शामिल हुए।

शोकसभा में उपायुक्त रामनिवास यादव सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस दौरान अधिकारियों ने सुदिव्य कुमार के निधन को राज्य और गिरिडीह जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से जिले और राज्य ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि एवं जनहित के प्रति समर्पित नेता खो दिया है। उपस्थित सभी लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सहायक समाहर्ता यश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता समेत जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top