बीसीसीएल के सलानपुर वर्कशॉप की जर्जर चहारदीवारी धराशायी, तीन जख्मी

बीसीसीएल के सलानपुर वर्कशॉप की जर्जर चहारदीवारी धराशायी, तीन जख्मी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  कतरास थाना क्षेत्र के गुहीबांध स्थित बीसीसीएल के सलानपुर वर्कशॉप की जर्जर चहारदीवारी शनिवार शाम धराशायी हो गया। इस घटना में पान दुकानदार विकास रवानी, ग्राहक मुन्ना अंसारी तथा दीपक दास जख्मी हो गए। घटना के समय दर्जनों लोग वहां मौजूद थे। इससे वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जख्मी विकास की पीठ में चोट आई है। मुन्ना का सिर फट गया है। उसे नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दीपक का पैर मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चहारदीवारी लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। इसकी शिकायत कई बार बीसीसीएल प्रबंधन से की गई थी, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top