सुदिव्य कुमार का निधन समाज एवं सार्वजनिक जीवन के लिए गहरी क्षति : शालिनी खोवाला
मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर स्कॉलर बी एड कॉलेज गिरिडीह में शोकसभा आयोजित
डीजे न्यूज, गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर स्कॉलर बी एड कॉलेज में मंगलवार को शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शालिनी खोवाला, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने सुदिव्य कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि सुदिव्य कुमार का निधन गिरिडीह सहित पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से समाज एवं सार्वजनिक जीवन को गहरी क्षति हुई है।
अंत में महाविद्यालयपरिवार के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।