झरिया प्रखंड के 52 दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित
डीजे न्यूज, धनबाद: समावेशी शिक्षा के अंर्तगत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र झरिया में किया गया। शिविर में झरिया प्रखंड के कुल 52 बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराते हुए उपस्थित अभिभावकों से अपील की गई की बच्चों को निश्चित रूप से उनके पोषक क्षेत्र के नजदीक के विद्यालयों में नामांकन करना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन विद्यालय अवश्य ही पहुंचाएं। उनको सुरक्षित रूप से वापस लाएं तथा उनके साथ घर पर भी आवश्यक सहयोग देकर शिक्षा की मुख्य धारा में बनाए रखने हेतु आवश्यक सहयोग दें।
15 बच्चों को टीएलएम किट, श्रवण यंत्र 11, व्हील चेयर 13, फैब्रिकेटेड रोलेटर एंड वॉकर 8 ,ट्राईसाईकिल 01, ब्रेल 01 बच्चे को दिया गया।