त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची का हुआ प्रकाशन, 08 सितंबर तक दर्ज कराएं दावा या आपत्ति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची का हुआ प्रकाशन, 08 सितंबर तक दर्ज कराएं दावा या आपत्ति

डीजे न्यूज, धनबाद: 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। संभावित चुनाव के आलेक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने धनबाद जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया है।

आम जनता, मतदाताओं तथा जनप्रतिनिधि के अवलोकनार्थ यह प्रारूप सूची सभी ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखण्ड कार्यालय, अनुमण्डल कार्यालय, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है।

प्रकाशित प्रारूप सूची के संबंध में यदि किसी नागरिक, मतदाता अथवा जनप्रतिनिधि को कोई आपत्ति, दावा या सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वे 08 सितंबर तक संबंधित कार्यालय में अपना आवेदन या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावों या आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों के नियमानुसार निष्पादन के उपरांत मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top