बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

झामुमो ने की अधिकाधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने की अपील

बलियापुर: एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर झामुमो ने मंगलवार को आमझर पंचायत में जनसंपर्क किया। नेतृत्व
जिला सचिव मनु आलम एवं केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो कर रहे थे। इस दौरान पंचायत के परघा, कोड़ाडीह, नया टोला में लोगों के साथ बैठक कर एमएमडीआर विधेयक को झारखंड के हित के विरुद्ध बताया। इसके विरुद्ध 7 सितंबर को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित रैली व विशाल प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई । मौके पर युवा नेता महावीर महतो, निर्मल रजवार, चंडी चरण देव, राजेंद्र हेंब्रम, त्रिलोचन महतो, विजय महतो, बाबर खान, लक्ष्मी देवी, राजेश हेंब्रम आदि थे।
——————————————–
एक शिक्षक के भरोसे कक्षा एक से आठवीं तक का संचालन

बलियापुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीधाटांड़ के चार शिक्षकों का अन्यत्र प्रतिनियोजित कर दिए जाने से पठन-पाठन का कार्य चरमरा गया है। मात्र एक शिक्षक के  भरोसे विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। शिक्षक राज किशोर मार्डी को पूर्व से निपुण भारत कार्यक्रम में डिप्रेशन कर दिया गया है। शिक्षक कमलेश्वर महतो, अजीत कुमार महतो एवं सहायक आचार्य शिव शंकर बाउरी को भी उत्क्रमित मध्य विद्यालय छाताटांड़ एवं प्राथमिक विद्यालय बेलगड़िया में प्रतिनियोजित कर दिया गया है। पांच शिक्षकों में चार शिक्षकों का अन्यत्र प्रतिनियोजन से विद्यालय का पठन-पाठन ठप प्राय हो गया है। उक्त विद्यालय में कक्षा प्रथम से आठवीं तक की पढ़ाई होती है। अब कार्यालय संबंधी कार्य के अलावा पठन-पाठन का कार्य किस तरह हो इसको लेकर एकमात्र प्रधान शिक्षक चिंतित है। प्रधान शिक्षक ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक एवं विधायक चंद्रदेव महतो को आवेदन देकर शिक्षक की कमी के कारण विद्यालय का अध्यापन कार्य कैसे किया जाए इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा है। विद्यालय में अधिकांश अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं हैं। एक साथ चार शिक्षकों का अन्यत्र प्रतिनियोजन कर दिए जाने से अभिभावकों में भी रोष है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top