यूजीसी कानून एवं आरक्षण व्यवस्था में सुधार के विरोध में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज
जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकला आक्रोश मार्च
डीजे न्यूज, धनबाद: यूजीसी इक्विटी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धनबाद में सवर्ण समाज ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक विशाल स्वर्ण आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘यूजीसी रोल बैक’ लिखी तख्तियां थीं।
मार्च के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ समेत कई नारे लगाए। जिला परिषद मैदान से शुरू हुआ पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ रणधीर वर्मा चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।
विरोध मार्च का नेतृत्व राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी समाज के विरोध में नहीं है। उनकी मांग है कि यूजीसी इक्विटी कानून में किए गए संशोधन को वापस लिया जाए और आरक्षण व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए।
राजपूत विचार मंच के संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया यूजीसी इक्विटी कानून समाज में जातिगत विभाजन और मनमुटाव को बढ़ावा दे सकता है। इसी आशंका के कारण स्वर्ण समाज इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहा है।
समाजसेवी बिजय झा ने कहा कि सवर्ण समाज आरक्षण का विरोध नहीं करता, लेकिन आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए। आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से जातिगत पहचान से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में देश के विकास में योगदान देने की अपील की। इस संदर्भ में स्वर्ण एकता मंचन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
किशनगढ़ निवासी सवर्ण समाज के अध्यक्ष पिंटू महथा ने समाज में एकरूपता और एकजुटता पर जोर दिया। वहीं सुमन सिंह ने यूजीसी कानून में किए गए संशोधन की समीक्षा और आवश्यक सुधार की वकालत की।
राजपूत विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद सिंह के साथ सभा को ब्राह्मण समाज के सुरेश तिवारी, सुधा मिश्रा, भारती दुबे, कल्पना झा, संदीप झा, तारा पाठक, डॉक्टर डॉक्टर पीयूष सिंह,राहुल सिंह, प्रीति चौधरी ,आशा पांडे, नागेंद्र सिंह, विक्रम वर्मा अंबुज कुमार, सरिता सिंह, डिंपल चौबे,उमेश सिंह, बम भोली सिंह, रंजय सिंह, शशि भूषण सिंह, एसके सिंह, भोला सिंह, पंकज सिंह, विश्व सिंह, गजेंद्र सिंह, किरण सिंह, मुन्ना सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में संगीत सिंह, अरविंद सिंह, सत्येंद्र सिंह, कतरास से नीपू सिंह, सुमित सिंह, निरसा से भूपेंद्र सिंह, आशीष सिंह, झरिया से राणा मनीष सिंह, महेंद्र सिंह, एस. झा, कल्पना पांडे, सुमित समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह ने किया।