बरोरा गोलीकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने दबोचा

बरोरा गोलीकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने दबोचा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): जुलाई माह में बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा में हुई फायरिंग और मारपीट करने से जुड़े मामले के मुख्य आरोपी पप्पू चौहान (माथाबांध) को पुलिस ने मंगलवार गिरफ्तार कर लिया। बरोरा थाना परिसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मो. रुस्तम ने बताया कि 26 जुलाई को अपरमंदरा में बिजली तार जोड़ने को लेकर माथाबांध और अपर मंदरा के लोगों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। घटना के बाद अपरमंदरा निवासी ललीता देवी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले के अन्य आरोपितों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पप्पू फरार चल रहा था। एसएसपी के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बाघामारा अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने इस कांड के मुख्य आरोपी पप्पु चौहान को गिरफ्त में ले लिया। पप्पू का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है।
बाघमारा (बरोरा) थाना कांड सं0 201/2010, दिनांक 05.09.10, धारा-143/341/186/283/353/506 भा०द०वि० में आरोपित ।
बाघमारा (बरोरा) थाना कांड सं0 22/2013, दिनांक 20.01.13, धारा-341/323/504/34 भा०द०वि० में आरोपित ।

छापामारी दल में ये थे शामिल
पु०नि० मु० रूस्तम (कतरास अंचल)।

पु०अ०नि० अभय कुमार (थाना प्रभारी बरोरा)।

पु०अ०नि० विकास कुमार (बरवाअड्डा थाना)।
स०अ०नि० जनार्दन महतो (बरोरा थाना)।
हव० शिवचंद्र यादव तथा बरवाअड्डा थाना के सशस्त्र बल।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top