मलकेरा में खुलेगा अत्याधुनिक पैक्स गोदाम विधायक शत्रुघ्न ने निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

मलकेरा में खुलेगा अत्याधुनिक पैक्स गोदाम

विधायक शत्रुघ्न ने निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से मलकेरा उत्तर पंचायत में 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को इस परियोजना का शिलान्यास विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया।  विधायक शत्रुघ्न ने कहा कि यह गोदाम क्षेत्र के ग्रामीण विकास और कृषक समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि अब तक उचित रखरखाव और भंडारण की जगह न होने के कारण स्थानीय किसानों की उपज खराब हो जाती थी या उन्हें मजबूरी में औने-पौने दामों पर अपनी फसल बेचनी पड़ती थी। इस अत्याधुनिक गोदाम के निर्माण से किसान भाई-बहनों को अपनी फसलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे वे बाजार के अनुकूल समय पर अपनी उपज बेचकर उसका सही और लाभकारी मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीणों ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गोदाम बन जाने से क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
इस मौके पर जिप प्रतिनिधि जितेश राजवार, भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, राकेश त्रिगुनाइत, टिंकू तिवारी, मुखिया अंजना देवी, संगीता देवी, प्रो. अधीर चंद्र त्रिगुनाइत आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top