बारिश ने छीना गरीब के सिर से आशियाना
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास कोयलांचल व आसपास के क्षेत्रो मे लगातार हो रही बारिश से मुराईडीह बस्ती निवासी कमल महतो का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान धराशायी होने से कमल के समक्ष सिर छिपाने की समस्त उत्पन्न हो गया है।
भुक्तभोगी ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ भरभरा कर पूरा मकान गिर गया। उस समय परिजनों के साथ दूसरे कमरे में थे। घटना से परिवार के सदस्यो का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में पानी भर जाने से बच्चे एवं अन्य सदस्य बाहर बैठे हुए हैं।