विधायक अरूप ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका मुनमुन को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड बांग्ला भाषा संघर्ष समिति की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित बरमसिया मध्य विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी उनके सरायढेला स्थित आस्था स्नेहा अपार्टमेंट आवास पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ मोमेंटम एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। विधायक अरूप ने कहा कि मुनमुन भट्टाचार्य का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होना धनबाद के लिए गर्व की बात है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि धनबाद के शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इतने कम संसाधन के बावजूद भी स्कूल का विकास किया। मौके पर झारखंड बांग्ला भाषा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सचिव राणा चट्टराज, जयदीप बनर्जी, जयदीप मुखर्जी, कल्याण चक्रवर्ती, नागेंद्र राय, विजय मंडल, सुजीत रजक लोग शामिल थे।