बलियापुर में पेड़ से टकराई कार, चार जख्मी

बलियापुर में पेड़ से टकराई कार, चार जख्मी

बलियापुर:  बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंदूरपुर के पास गुरुवार को कार असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में कार सवार तीन छात्र व चालक जख्मी हो गए। जख्मी कार चालक एवं एक छात्र को इलाज हेतु गोविंदपुर ले जाया गया। दो अन्य घायल छात्रों ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपनी परीक्षा दी। मालूम हो कि आर एस मोर कॉलेज गोविंदपुर के स्नातक सेमेस्टर 6 का परीक्षा केंद्र बलियापुर बीबीएम कॉलेज में बनाया गया है। परीक्षा के द्वितीय पाली में पॉलिटिकल साइंस एवं सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा देने तीन छात्र कार पर सवार होकर बलियापुर परीक्षा केंद्र आ रहे थे। इसी दौरान घटना घटी। घायल छात्रों का नाम पता नहीं चल सका है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top