बड्स गार्डेन स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव

बड्स गार्डेन स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव

डीजे न्यूज, राजगंज: बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह, राजगंज में रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ राखी उत्सव मनाया गया। विद्यालय की सीनियर कक्षाओं की छात्राओं ने स्वयं अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां तैयार कीं। इससे कुछ दिन पूर्व छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई गई कुछ राखियां भारतीय सैनिकों के लिए भी डाक के माध्यम से भेजी थीं।
रक्षाबंधन उत्सव के दौरान छात्राओं ने विद्यालय के विभिन्न छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधी। इसके बाद आरती उतारकर तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने प्रेम और स्नेह का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह की भावना सभी के बीच देखने को मिली। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यक्रम में सहयोग किया।
विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सम्मान का यह पवित्र रिश्ता सदैव बना रहे। उन्होंने बच्चों से इस अटूट रिश्ते की गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top